यूक्रेन-रूस युद्ध में एक भारतीय छात्र की भी मौत, एयरफोर्स की तैनाती कर सकती है मोदी सरकार | An Indian student died in the Russo-Ukraine war | Ukraine news hindi

An Indian student died in the Russo-Ukraine war 

An Indian student died in the Russo-Ukraine war

रूस – यूक्रेन के बीच चल रही जंग के बीच एक भारतीय छात्र को गोली लगने की खबर मीडिया में सामने आई है। विदेश मंत्रालय की ओर से भी बयान जारी करके छात्र के साथ हुई अनहोनी की पुष्टि की गई है। मंत्रालय के प्रवक्ता आरिंदम बागची ने बताया कि वो लगातार छात्र के परिजनों से संपर्क में हैं और यूक्रेन में फँसे सभी भारतीयों को सकुशल भारत लाने में प्रयासरत हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता आरिंदम बागची ने ट्वीट में कहा, “गहरे दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खार्किव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई। मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है। हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।”

उन्होंने बताया कि वे लगातार रूस और यूक्रेन के राजदूतों से उन भारतीयों को सुरक्षित निकालने की माँग दोहरा रहे हैं जो अब भी खार्किव और अन्य संघर्ष क्षेत्रों में हैं। यही कार्रवाई रूस और यूक्रेन में भारतीय राजदूतों द्वारा भी की जा रही है।

बता दें कि बागची के ट्वीट छात्र का नाम नहीं बताया गया है। लेकिन न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान नवीन के तौर पर हई है। वह चौथे वर्ष के छात्र थे और भारत के कर्नाटक निवासी थे। कथिततौर पर रूसी सेना ने उन्हें सुपर मार्केट के सामने गोली मारी। एपीएन न्यूज के अनुसार, जिस समय नवीन पर गोली चलाई गई उस समय वह Lviv के स्टेशन जा रहे थे ताकि वहाँ से पश्चिमी सीमा पहुँच सकें।

ऑपरेशन गंगा में IAF देगी साथ

उल्लेखनीय है भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए भारत सरकार ने प्रयास तेज किए हुए हैं। आज ही खबर आई है कि भारत सरकार ने इस मिशन पर एयरफोर्स को साथ आने को कहा है। इस फैसले का मकसद यही है कि सारे भारतीय सही सलामत अपने घर को लौट आएँ। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय वायु सेना आज से ऑपरेशन गंगा में कई सी -17 विमान तैनात कर सकती है।

Subhash Kumar

Subhash Kumar

           मैं peru-badger-883262.hostingersite.com का संस्थापक और एक डिजिटल पत्रकार हूँ। पिछले 5 वर्षों से शिक्षा, सरकारी योजना और तकनीकी खबरों पर सरल भाषा में विश्वसनीय जानकारी लोगों तक पहुँचा रहा हूँ। आप मुझसे संपर्क कर सकते हैं: Subhashgaya2023@gmail.com

Leave a Comment